आज का राशिफल 5 फरवरी 2021, इन्हें आज रहना होगा सावधान, जानिए किसके बनेंगे काम

 



मेष राशि – Mesh Rashi 5 February 2021, ,आज अपनी सेहत के चिंता करने की क़तई ज़रूरत नहीं है. आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे. मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें. उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है. रोमांस का मौसम है. लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है. कामकाज के दौरान तनाव आपकी मानसिक शान्ति भंग कर सकता है. आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे. लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है.

Mesh 5 February 2021 Love Rashifal,आपने प्रेमी से जो वादा किया है उसे निभाने का समय आ गया है. यदि आप भूल गए हैं तब याद्दाश्त पर जोर डालिए क्योंकि इस बार किया गया वादा भूल गए तब प्रेमी को रुठते देर नहीं लगेगी. वक्‍त रहते आपको बार-बार वादा तोड़ने की आदत जल्‍दी ही सुधारनी होगी. आप कितना ही मनाने की कोशिश करेंगे पर वह मानेगा नहीं.


वृषभ राशि / वृष राशि – आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा. छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा. किसी सरकारी काम के लिए जा रहे हैं तो जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाना ना भूलें. लवमेट के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, कोई बड़ा प्रोजाक्ट हाथ लग सकता है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. आज दिल खोलकर एक-दूसरे से बातें शेयर करें. माता-पिता के साथ किसी धार्मिक समारोह में जाएंगे, मानसिक शांति मिलेगी. बड़ों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, आपका दिन मंगलमय होगा.
Vrishabha 5 February 2021 Love Rashifal,प्रेम संबंधों को लेकर आपको किसी दूसरे का हस्तक्षेप अथवा दबाव कतई पसंद नहीं होगा. इस वजह से आप कुछ परेशान हो सकते हैं क्योंकि प्रेमी तो नहीं लेकिन कोई अन्य आपकी लव-लाइफ में एंट्री करने की कोशिश कर सकता है.

मिथुन राशि – आपका जिन लोगों से किसी बात पर अनबन हुई थी आज उनसे आपके रिश्ते धीरे-धीरे अच्छे होने शुरु हो जायेंगे. इच्छित सफलता के लिए योजना में बदलाव करना पड़ सकता है. लगातार भागदौड़ का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है. आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की पूर्ण आवश्यकता है, किसी से भी वाद-विवाद की स्थिति से बचें, इससे आपको नुकसान हो सकता है. जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें. प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में दिलचस्पी लेंगे और नए आईडिया पर वर्क करेंगे. जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उन को मुनाफे होंगे साथ ही उनको नए प्रोजेक्ट भी मिल सकते हैं.
Mithun 5 February 2021 Love Rashifal, लव लाइफ के लिए दिन मिश्रित बना रहेगा और बिना बात का कोई डर मन में बैठ सकता है. प्रेम संबंधों को लेकर असुरक्षा का जो भाव आपके मन में घर कर जाएगा, उसे बाहर निकालना बेहद जरुरी है वरना प्रेम संबंधों की मिठास फीकी पड़ सकती है.


कर्क राशि – यह हँसी की चमक से उजला दिन है, जब ज़्यादातर चीज़ें आपके मन के मुताबिक़ होंगी. आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं. रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा. आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी. कुछ लोगों को विदेश से कोई ख़ास ख़बर या व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है. अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो. आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ.
Kark 5 February 2021 Love Rashifal- आज के दिन शुरू होने वाली रिलेशनशिप लंबे समय तक चलेगी. लाइफ पार्टनर या प्रेमी को लेकर आप पजेसिव हो सकते हैं. एक्स्ट्रा अफेयर शुरू होने की संभावना है. पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा. लव लाइफ में नयापन लाने के लिए कुछ नए प्रयास कर सकते हैं.



सिंह राशि – इस दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आज आप हर चुनौती का ड़टकर सामना करेंगे. छात्रों को आज थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, मेहनत का फल जरूर मिलेगा. करियर संबंधी चुनाव के लिए आप गुरू से परामर्श ले सकते है. भाई-बहन के बीच में अनबन हो सकती है, गुस्से पर काबू रखें. दोस्त के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, आपको लाभ होगा. माता की सेहत का खास ध्यान रखें, उन्हें ताजे फलों और हरी सब्जियों का सेवन कराएं. रोज सुबह सूर्य भगवान को नमस्कार करें.
Singh 5 February 2021 Love Rashifal,प्रेमी से कोई गिफ्ट मिल सकता है. लवर या जीवनसाथी से सोच-समझकर मजाक करें. पार्टनर को आपकी मदद से फायदा हो सकता है. प्रेमी और खुद की सेहत का ख्याल रखें. पार्टनर की खुशी के लिए अपनी इच्छाएं दबानी पड़ सकती है.


कन्या राशि – आज उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा. कार्य व्यापार में अप्रत्याशित सफलता के संकेत हैं. नए लोगों से मेल मुलाकात में रुचि रहेगी. लंबित कार्य बन सकते हैं. प्रस्तावों को समर्थन और स्वीकार्यता मिल सकती है. सभी सहयोगी होंगे. दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा. वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें. कार्यभार से थकान अनुभव का होगा. अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें. आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी.
Kanya 5 February 2021 Love Rashifal,आज आपकी ऐसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिनकी सोच से आप बहुत प्रभावित होंगे. आज आप कुछ जिम्मेदारियों में उलझ सकते हैं. आप अपने प्रेम संबंधों में मिठास लाने की कोशिश करें. आपकी कोई कोई बात प्रेमी को गलत लग सकती है.

तुला राशि – अपनी भावनाओं पर, ख़ास तौर पर ग़ुस्से पर, क़ाबू रखें. आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें. पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें. बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है. उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए. अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे. जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग़ शांत रखने की ज़रूरत है. परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें. आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा. आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं.
Tula 5 February 2021 Love Rashifal,आप दोनों के लिए समय मिला-जुला सा कहा जाएगा क्योंकि आप दोनों मिलना चाहेंगे लेकिन किन्हीं कारणों से मिल नहीं पाएंगे. जिसकी वजह से मन उदास रहेगा और फोन पर बात करने का आपका मन नहीं करेगा. इसलिए सुस्ती भरा दिन महसूस कर सकते हैं.


वृश्चिक राशि – आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. किसी भी काम को शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें. आज किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें, अपने गुस्से पर भी काबू रखें. नया फर्नीचर खरीदने के लिए दिन अच्छा है. आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा. आप काफी टेंशन फ्री फील करेंगे. इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन बेहतरीन है, किसी प्रॉपर्टी के लेन-देन से आपको बड़ा फायदा हो सकता है. ऑफिस में बॉस से थोड़ी अनबन हो सकती है, सोच-विचार कर बात करें. गाय के घी का दान करें, मनोकामना पूरी होगी.
Varshik 5 February 2021 Love Rashifal,अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो देर न करें. अन्‍यथा हो सकता है कि काफी देर हो जाए. सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन अपने दिल की बात कह ही दीजिए. यकीन जानिए हां हो या न लेकिन आपके दिल को तसल्‍ली जरूर मिलेगी. चाहें तो किसी दोस्‍त की भी मदद ले सकती हैं.


धनु राशि – आज स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपको काम करने में मन नहीं लगेगा. वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी. कार्यस्थल पर आपका ध्यान भटक सकता है जो की आपकी उत्पादकता को कम कर सकता हैं. कार्यालय में प्रेम प्रसंग की एक संभावना आपको अपने कार्य से दूर ले जा सकती है हालांकि, आपको वापस अपनी एकाग्रता लाने की जरूरत है. ऐसी कोई भी कार्रवाई करने से बचें जो आपके सहयोगियों को परेशान या आक्रामक बनाये. इस बात का ध्यान रखें कि इसके कारण परियोजनाओं की तैयारी में कोई कमी ना रहें.
Dhanu 5 February 2021 Love Rashifal,प्रेम संबंधों के बारे में कोई आपको नकारात्मक बातें बताने का प्रयास कर सकता है. इससे कुछ क्षण के लिए आप भ्रमित हो सकते हैं जिससे आपको कुछ समझ नहीं आएगा. बेहतर होगा कि कुछ वक्‍त दें खुद को और सोच-समझ कर ही कोई फैसला लें.






मकर राशि – अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ. उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को ख़त्म कर देंगे. केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें. रिश्तेदारों से अचानक तोहफ़ा मिल सकता है, लेकिन पूरी संभावना है कि वे इसके बदले में आपसे कुछ चाहते हों. आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है. अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है. आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीज़ें संभाल सकते हैं.
Makar 5 February 2021 Love Rashifal,पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है. ऑफिस में व्यस्त होने के कारण पार्टनर लिए भी समय नहीं मिल पाएगा. सिंगल लोगों की लाइफ में कोई खास इंसान आ सकता है. पति-पत्नी के रिश्तों में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं. आज के दिन आपको अपोजिड जेंडर वालों से संभलकर रहना होगा.


कुंभ राशि –आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. दोस्तों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा. दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जाएंगे, पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी. प्रॉपर्टी के लेन-देन के लिए दिन शुभ है. पिता के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं. साइंस के स्टूडेंट्स को आज कोई बड़ा रिसर्च प्रोजेक्ट मिल सकता है. सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ यात्रा पर जाएंगे, ये यात्रा व्यर्थ की भाग-दौड़ साबित होगी. जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है. हनुमान चालीसा का पाठ करें, मन प्रसन्न रहेगा.
Kumbh 5 February 2021 Love Rashifal,लाइफ से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ना लें. पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है. इस राशि के सिंगल लोग किसी करीबी इंसान की ओर आकर्षित हो सकते हैं. अपनी भावनाएं किसी को शेयर ना करें. आज आप किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं.


मीन राशि – लंबे समय से रुका हुआ आपका काम आज के दिन सफलतापूर्वक पूरा होगा. आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते है. साझेदारी से किए गए कार्य आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे. भूमि भवन संबंधी कामकाज में धन लाभ होगा. नौकरीपेशा में नौकरी मनोनुकूल रहेगी. आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है. पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है. आज आपके सभी तनावों और समस्याओं से छुटकारा पाने का दिन है. लोगों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह का द्वेष रखना ठीक नहीं होगा. धन से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा.
Meen 5 February 2021 Love Rashifal,पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आएगी. पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे. आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है. अपने से बड़े अपोजिट जेंडर वालों से आकर्षण बढ़ सकता है.

Comments