इन राज्यों में हो सकती है भरी बारिश, दिल्ली में 70 साल के टूटे रिकॉर्ड

 




टाक्टे तूफान ने देश के तटीय क्षेत्रों में तो कहर बरपाया ही, बुधवार को दिल्ली में भी इसने 70 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। मई का अधिकतम तापमान जहां 70 साल में सबसे कम दर्ज किया गया, वहीं बारिश ने छह साल का रिकार्ड तोड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी दिल्‍ली, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर बताया है कि अगले सोमवार तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।


टाक्टे के कारण पंजाब में आज व कल चल सकती हैं धूल भरी तेज हवाएं

बुधवार को सूबे के कई जिलों में तेज हवाएं चलने, बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की वजह से दिन का तापमान सामान्य से दस से बारह डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार व शुक्रवार तक टाक्टे के प्रभाव की वजह से पंजाब में तूफान जैसी स्थिति पैदा हो सकती है तथा धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं।


दुनिया भर की जानकारी जानने के लिए हमारे साथ जरूर जुड़े। 

facebook:- https://www.facebook.com/rjmanni1210

whatsapp:-  https://chat.whatsapp.com/LonqwJefgP58FSBlaQsK4X

instagram :-  https://www.instagram.com/p/CL_xM6QDnY9/?utm_source=ig_web_copy_link

Comments