Aadhaar card खोने पर तुरंत करें ये काम, मिसयूज का डर नहीं रहेगा

   



आजकल आधार कार्ड (Aadhaar Card) की हर जगह जरूरत पड़ती है. ये आपके व्यक्तिगत पहचान को दर्शाता है. इसलिए सरकारी स्कीम का लाभ लेने से लेकर दूसरे दस्तावेजों में आधार का होना जरूरी होता है, लेकिन अगर आपका आधार कार्ड खो गया है और आपने इसे लॉक नहीं कराया तो ये काम तुरंत कर लें. क्योंकि आधार में दी गई आपकी निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है.

आधार की डिटेल्स का मिसयूज न हो इसके लिए UIDAI आपको अपना आधार कार्ड लॉक करने की सुविधा देता है. इसका इस्तेमाल आधार के खोने पर सबसे ज्यादा काम आता है. आप घर बैठे ही अपने आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं. तो क्या है इसकी प्रक्रिया आइए जानते हैं.

कैसे लॉक करें आधार

आधार को लॉक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1947 पर GETOTP एसएमएस लिखकर भेजना होगा. ऐसा करने पर आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. इस ओटीपी को ‘LOCKUID आधार नंबर’ लिखकर दोबारा 1947 नंबर पर भेजना होगा. ऐसा करते ही आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा. इससे आपके आधार की जानकारी का गलत इस्तेमाल नहीं हो सकेगा क्योंकि कई बार आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी का फायदा उठाकर सरकारी योजनाओं का लाभ अपात्र लोग ले लेते हैं.

कार्ड को अनलॉक करने का भी विकल्प

यूआईडीएआई की ओर से आधार कार्ड को अनलॉक करने का भी विकल्प दिया जाता है. इसलिए जब आपको जरूरत हो तो आप अपने आधार को अनलॉक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1947 पर GETOTP एसएमएस लिखकर भेजना होगा. इसमें भी पहले की तरह एक ओटीपी आएगा. जिसे आपको ‘UNLOCKUID आधार नंबर’ के साथ लिखकर 1947 पर भेजना होगा. इससे आधार कार्ड अनलॉक हो जाएगा.


दुनिया भर की जानकारी जानने के लिए हमारे साथ जरूर जुड़े। 

facebook:- https://www.facebook.com/rjmanni1210

whatsapp:-  https://chat.whatsapp.com/LonqwJefgP58FSBlaQsK4X

instagram :-  https://www.instagram.com/p/CL_xM6QDnY9/?utm_source=ig_web_copy_link

Comments